Header Ads

Armaan Malik Youtuber की पहली पत्नी पायल हुईं अस्पताल में एडमिट, दूसरी पत्नी ने डिलीवरी से पहले किया खुलासा लड़का होगा या लड़की?

Armaan Malik wife: अरमान मलिक अक्सर अपनी दोनों पत्नियों की वजह से सोशल मीडिया पर खूब जमकर सुर्खियां बटोरते हैं। दो पत्नियों की वजह से ही अरमान एक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। तो वहीं उन्हें कई बार दो पत्नियों के साथ रहने के लिए ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। अरमान की दोनों ही पत्नियां अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो और व्लॉग शेयर करती रहती हैं। अभी हाल ही में यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने एक बेटे को जन्म दिया है। जिसका नाम उन्होंने जैद मलिक रखा है। बच्चे का मुस्लिम नाम रखने के लिए भी अरमान मलिक को खूब ट्रोल किया गया था। बहरहाल, अरमान की पहली पत्नी प्रेंगनेंट हैं और उनको जुड़वा बच्चे होने वाले हैं। लेकिन बच्चों की डिलीवरी से पहले ही अरमान की दूसरी पत्नी पायल मलिक ने बता दिया है कि उनकी सौतन पायल को लड़का होगा या लड़की?

यूट्यूबर अरमान मलिक (Youtuber Armaan Malik) का अपनी दोनों पत्नियों के साथ एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सनसनी मचा रहा है। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक (Payal Malik) डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हो चुकी हैं। तो वहीं पायल की सौतन यानी की अरमान मलिक यूट्यूबर (Armaan Malik Youtuber) की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक (Kritika Malik) ने डिलीवरी होने से पहले ही इस बात का खुलासा कर दिया है कि उन्हें लड़का होगा या लड़की।


अरमान मलिक (Armaan Malik) अपनी दोनों पत्नियों के साथ एक साथ रहते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो और ब्लॉग शेयर करते रहते हैं। उनके फैंस अरमान के यहां नन्हें मेहमानों के आने की खुशी से बेहद खुश हैं और लगातार महंगे गिफ्ट भेज रहें हैं। इतने एक्सपेंसिव गिफ्ट का एक वीडियो अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका ने यूट्यूब चैनल पर शेयर भी किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कितने महंगे तोहफे लोगों ने उनके लिए भेजे हैं। साथ ही ये भी देखिए कि आखिर पायल के हॉस्पिटल एडमिट होने के बाद आखिर उनकी सौतन कृतिका अपने पति अरमान मलिक (Youtuber Armaan Malik wives) क्यों आंसू बहा रही है।

यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों में रिलीज हुई सलमान खान की 'KKBKKJ' देखें रिव्यू, ऑडियंस का मिला शानदार रिस्पॉन्स



No comments

Powered by Blogger.