Header Ads

Aaj Ka Rashifal: शनि देव इन राशियों पर हुए मेहरबान, धन लाभ, प्रमोशन देंगे

मेष: आज का राशिफल 22 अप्रैल संकेत कर रहा है कि इस दिन मेष राशि के जातकों के लिए नए कारोबार की शुरुआत कर सकती है। समय के साथ समझौता करने से तनाव में रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। आजीविका के मामले में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृषभः वृषभ राशि के जातकों को 22 अप्रैल को कानूनी मामलों से निजात मिलेगी। तनाव बढ़ने से कार्यो में रुकावट आएगी। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में धन लगेगा। घर परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।


मिथुनः कार्य स्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अड़चनें आ सकती हैं। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। संतान की शिक्षा सम्बन्धी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

कर्कः आपको अपनों से धोखा मिल सकता हे। कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेंगी।


सिंहः मन वांछित कार्य होने के योग बन रहे हैं। दिन की शुरुवात में सुखद समाचार प्राप्त होंगे। लघु उद्योग से जुड़े जातक लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय बदलाव का है। अपनों से धोखा संभव है।


कन्याः मनमर्जी से काम करना बंद करें। दूसरों के भरोसे रहने से काम बिगड़ सकते हैं। आमदनी के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। किसी विशेष व्यक्तित्व से आज मुलाकात हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Diamond Gemstone: राजा से रंक बना सकता है हीरा, जानें क्यों पहनना खतरनाक


तुलाः अपने स्व्भाव में नरमी लाएं। माता पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। संपत्ति के कार्य देरी से पूरे होंगे। निवेश-नौकरी आदि मनोनुकूल लाभ देंगे।


वृश्चिक: विवेक से लिए निर्णय लाभ देंगे। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में सफलता प्राप्त करेगा। परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन सुख सम्भव है। धर्म में आस्था बढ़ेगी।


धनु : व्यवसाय में अज्ञात भय सताएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद सम्भव है। पेट संबंधित रोग संभव है। समाज में हुए विवाद के झंझटों से दूर रहें। धार्मिक यात्रा होगी।


मकर : आप के जीवन में आया बदलाव, आप के लिए शुभ रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शनिवारको नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य हो सकता है।


कुम्भः व्यवहारिक नया अनुभव होगा। शनिवार को भय, तनाव तथा ‍चिंता हावी रहेगी। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकते हैं। आत्मसम्मान बढ़ेगा। कीर्ति यश में वृध्दि होगी।


मीनः संतोषी व्यक्ति ही सबसे बड़ा धनवान होता है। आप की संतुष्टी ही आप की उन्नति में सहायक होगी। जैसे हैं वैसे रहें। आप के कार्यो की प्रशंसा होगी। आर्थिक मामले पक्ष में हल होंगे। यात्रा हो सकती है।

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

No comments

Powered by Blogger.