Header Ads

Aaj Ka Rashifal: आज ये बनेंगे आपकी टेंशन का कारण, पढ़ें बुधवार राशिफल

मेष : आज का राशिफल 22 फरवरी के अनुसार मेष राशि के जातकों के काम बुधवार को पिता के सहयोग से सफल होंगे। आज के दिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया श्रम सार्थक होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। अपने राज दूसरे को बताने से बचें।

वृषभ : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार बुधवार को वृष राशि के जातक अपनों से राजनीति का शिकार हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी, लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे, बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें। आज के दिन आय बढ़ सकती है।


मिथुन : मिथुन राशि के जातक बुधवार को पारिवारिक कार्यक्रमों में ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बनी रहेंगी। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। आज आपके लिए यात्रा सम्भव है।

ये भी पढ़ेंः Weekly Tarot Rashifal (19-25 February): यह सप्ताह इनके लिए आर्थिक रूप से अच्छा, पढ़ें टैरो भविष्यवाणी

कर्क : आज का राशिफल कर्क के अनुसार परिवारिक उलझे मामले सुलझने के आसार हैं। बुधवार को रूका धन मिलने की संभावना है। दूसरों के मामलों में दखल से बचें, सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लें। आज के दिन स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी।

सिंह : जो भी करते हैं, लोगों कि परवाह नहीं करते। ऑफिस में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। सोच-समझकर उधार दें, वर्ना पैसा फंस सकता है। आज के दिन सिंह राशि के जातकों के व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। आपके लिए प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे।


कन्याः कन्या राशि के जातक बुधवार को अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे, व्यापारिक योजनाओं पर खर्च होगा। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी, तनाव होने से निर्णय नहीं ले पाएंगे। आज आप शांति से समय व्यतीत करें।

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

No comments

Powered by Blogger.