Header Ads

‘टाइगर 3’ का बॉक्स ऑफिस पर फिसला कलेक्शन, 5वें दिन कमाई में आई गिरावट

Tiger 3 Box Office Collection Day 5: ‘टाइगर 3’ को रिलीज हुए पांच दिन हुए हैं। फिल्म को फैंस का मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है। शाहरुख खान के कैमियो के हर तरफ चर्चे चल रहे हैं। इमरान हाशमी के निगेटिव रोल की हर तरफ तारीफ हो रही है। फिल्म पहले दिन से अच्छी कमाई कर रही है। पांचवें दिन फिल्म की कमाई कम होती दिख रही है।

यह भी पढ़ें: ‘जवान’ का दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस में छाया भौकाल, 64वें दिन भी कलेक्शन पर नहीं रुका कमाई का शोर


पांचवें दिन का कलेक्शन
'टाइगर 3' ने पहले दिन 44.5 करोड़ के साथ ओपेनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 59.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। तीसरे दिन 44.3 करोड का कलेक्शन किया। फिल्म ने चौथे दिन 21.1 करोड़ का कारोबार ही किया है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'टाइगर 3' के पांचवें दिन सिर्फ 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। गुरुवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई है। ‘टाइगर 3’ ने अभी तक कुल 187.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।


No comments

Powered by Blogger.