14 November Ka Rashifal: मंगलवार को निवेश से बचें इन राशियों के लोग, छह राशियों के लोगों को होने वाला है महालाभ
मेष राशि
परिणयचर्चा में सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार में बड़े निवेश से बचें, संतान के पक्ष में कोई बड़ा फैसला लेना होगा। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का तबादला हो सकता है। धार्मिक आयोजनों का लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि
झूठ बोलकर खुद नुकसान कर बैठेंगे। विलासिता के सामानों पर भारी खर्च की उम्मीद है। नए संबंधों से लाभ मिलेगा। तेल तिलहन आनाज और वस्त्रों के व्यवसाई लाभान्वित होंगे। समय अच्छा है।
मिथुन राशि
व्यापार में बदलाव की स्थिति बनेगी। आकस्मिक धन लाभ होगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। कार्य की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि
मानसिक तनाव आज शांत होगा। कई दिनों से जो कार्य रूके हुए थे, वे आज सहज ही हो जाएंगे। जिस व्यक्ति के बारे में आप सोच रहे हैं। वह आज मिल सकता है। पुराना दिया हुआ पैसा आज मिलने वाला है।
सिंह राशि
आपकी कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बनते बनते टल सकते हैं। करियर में स्थिरता नहीं मिलने से तनाव में रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
कन्या राशि
अतिथियों का आगमन होगा। आज के सारे काम अटके रहेंगे। भूमि में निवेश से लाभ होगा। अपनी बात को अधिकारी वर्ग को समझाने में सफल होंगे। आत्मविश्वास में कमी के चलते योग्यता अनुसार सफलता नहीं मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः ram temple photo gallery: दीपावली पर सजाया गया श्रीराम मंदिर, ट्रस्ट ने जारी किया पिक्चर
तुला राशि
नए संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी किसी का बेसब्री से इंतजार होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। मामूली बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक धन लाभ संभव। यात्रा हो सकती है।
वृश्चिक राशि
अपने से बड़ों की राय आपको सफलता के रास्ते दिखाएगी। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे। अपने करियर में बदलाव लाना चाहते हैं। वैवाहिक अड़चन दूर करने के लिए ॐ भोमाय नमः का नियमित जाप करें, लाभ होगा।
धनु राशि
पारिवारिक समारोह में जाने के योग हैं। मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। राजकार्य से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर माहौल सामान्य रहेगा।
मकर राशि
अपने बच्चों से मित्रवत व्यवहार करें। आपकी मनमर्जी से नुकसान हो सकता है। मेहनत करें, भाग्य बदल जाएगा। समय रहते कार्य पूरा करें। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कुंभ राशि
अपने जीवन साथी को समझने की कोशिश करें। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, जीवन खुदबखुद सुधर जाएगा। नए व्यापारिक सौदे होंगे। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में उन्नति संभव है।
मीन राशि
आपको कोई भी समझ नहीं पाया है। कभी कुछ, कभी कुछ सोचते हैं, एक मत नहीं रहते। संतान के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता और तनाव रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता और आलस्य रहेंगे।
Post a Comment