Header Ads

12th Fail Box Office Collection: 14वें दिन विक्रांत मैसी की फिल्म ने दिखाया कमाल, 25 करोड़ क्लब में शामिल हुई '12वीं फेल'

12th Fail Box Office Collection Day 14: विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी '12वीं फेल' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। 1 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस मूवी की कमाई हर दिन के साथ बढ़ रही है। पहले हफ्ते फिल्म ने 13 करोड़ का बिजनेस किया था। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार '12वीं फेल' 14 वें दिन 0.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के हिसाब से 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का 14 वें दिन का अगर ये आंकड़ा सही रहा तो फिल्म का कुल बिजनेस 26.05 करोड़ होगा।


यह भी पढ़ें: गुनगुन गुप्ता का 17 सेकेंड का नया वीडियो आया सामने, प्राइवेट वीडियो ने सोशल मीडिया मचाया तहलका


कन्नड़-तेलुगु में भी बज रहा डंका
विक्रांत मैसी और पल्लवी लालवानी की इस मूवी की सफलता को देखते हुए इसे हिंदी के अलावा कन्नड़ और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया। हालांकि, उन दोनों भाषाओं में फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं है।
तेलुगु में '12वीं फेल'’ ने तीन दिन में सिर्फ 6 लाख कमाए, कन्नड़ में फिल्म ने केवल 4 लाख की ही कमाई कर पाई है। इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी '12वीं फेल' अच्छा बिजनेस कर रही है।

नॉवेल बेस्ड है '12वीं फेल'
फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की लाइफ जर्नी पर लिखी गई अनुराग पाठक की फेमस नॉवेल पर बेस्ड है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मनोज कुमार शर्मा और श्रद्धा जोशी ने सारी परेशानियों को हैंडल करते हुए अपने गोल को हासिल किया। फिल्म में मेधा शंकर, प्रियांशु चटर्जी, संजय बिश्नोई, हरीश खन्ना, विकास दिव्यकीर्ति और विजय कुमार डोगरा अहम रोल में है।


No comments

Powered by Blogger.