Header Ads

OMG2: बॉलीवुड में भगवान का किरदार नहीं निभा पाएंगे एक्टर, अंग्रेजी मीडिया का बड़ा दावा

OMG 2: अक्षय कुमार की मूवी OMG 2 की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। हर दिन फिल्म से जुडी नई जानकारी सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो मूवी में भगवान शिव का किरदार प्ले कर रहे अक्षय कुमार का रोल संकट में नजर आ रहा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक CBFC यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन चाहता है कि मेकर्स अक्षय कुमार को फिल्म में शिव के तौर पर दिखाने की बजाए शिव के दूत के तौर पर दिखाएं। इसीलिए अब से CBFC ने यह क्लियर कर दिया है कि अब से भविष्य में किसी भी अभिनेता को इंसान के रूप में भगवान का किरदार निभाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

जानिए CBFC का आदेश
मीडिया संस्थान Koimoi पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, अब कोई भी एक्टर भगवान का रोल नहीं निभाएंगे। अक्षय कुमार के ओएमजी 2 की वजह से यह निर्णय लिया गया है। CBFC यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने स्पष्ट रूप से बॉलीवुड इंडस्ट्री को कहा कि आप इंसानों को भगवान के रूप में प्रस्तुत नहीं कर सकते हैं।

OMG 2 से अपनी साफ-सुथरी छवि बनाना चाहते अक्षय
ओएमजी 2 के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, “अक्षय कुमार ने जानबूझकर इस फिल्म को बनाए हैं। जिससे उनकी साफ-सुथरी छवि बन सके। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि इस फिल्म को लेकर विवाद हो जाएगा। साल 2012 में पहली बार भगवान की भूमिका निभाने के बाद से बहुत कुछ बदल गया है। इन 10 वर्षों में राजनीतिक परिदृश्य बहुत बदल गया है।”

दर्शकों ने प्रभास को भगवान राम के रूप में खारिज कर दिया। जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार को चेतावनी देते हुए फिल्म से कई सरे सीन हटवा दिए। साथ यह सवाल भी किया कि भगवान शिव को पृथ्वी पर हस्तमैथुन जैसे सामाजिक मुद्दे से निपटते हुए कैसे दिखाया जा सकता है।

ओएमजी 2 में अब भगवान नहीं हैं अक्षय
अब ओएमजी 2 में अक्षय कुमार अब भगवान नहीं हैं, और न ही किसी अन्य सुपरस्टार को भगवान की भूमिका निभाने की अनुमति दी जाएगी। बहुत लंबे समय तक भगवान की भूमिका निभाने वाले आखिरी सुपरस्टार हाल ही में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म बीआरओ में पवन कल्याण होंगे। पवन अपने फैंस, जो उन्हें पूजते हैं, उनके सहयोग से इससे बच निकले। उनके लिए एक मंदिर भी बनाना चाहते हैं।


No comments

Powered by Blogger.