Header Ads

72 Hoorain Box Office 4th Day: बकस ऑफस पर नह चल '72 हर' क जद मड क धड़म स गर कलकशन

72 Hoorain Box Office 4th Day: अशोक पंडित के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 72 हूरें को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। द केरल स्टोरी के बाद ये फिल्म ऐसी थी, जिसके टाइटल से लेकर कहानी तक को लेकर काफी विवाद हुआ था।

यहां तक की मेकर्स ने ये कहते हुए फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन की तरफ से ट्रेलर को अब तक सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है। ट्रेलर रिलीज के बाद 7 जुलाई 2023 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, विवादों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में ही फिल्म की हालत खस्ता हो गई।

चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 72 हूरें ने कमाए इतने करोड़
72 हूरें दर्शकों को थिएटर तक लाने में असफल साबित हुई। नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म मेकर संजय पूरन सिंह की फिल्म ने पहले दिन यानी कि शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 35 लाख का टोटल कलेक्शन किया। इसके बाद शनिवार और रविवार को भी फिल्म की कमाई में कुछ खास बढ़ोतरी नहीं हुई और इस विवादित मूवी ने दोनों दिन 45-45 लाख के आसपास बिजनेस किया।

सोमवार को विवादित फिल्म 72 हूरें की बॉक्स ऑफिस पर हालत काफी खस्ता रही और इस फिल्म का कलेक्शन बहुत बुरी तरह से गिरा। बॉक्स ऑफिस पर मंडे को सिंगल डे पर अशोक पंडित के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ने महज 17 लाख का बिजनेस किया।

इंडिया और दुनियाभर में अब तक 72 हूरें की हुई इतनी कमाई
आतंकवाद और आतंकवादी पर आधारित 72 हूरें ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में महज 1.42 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया, जबकि वर्ल्डवाइड अब तक ये फिल्म 1.5 करोड़ के आसपास का बिजनेस ही कर पाई है।

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो, इसमें बताया गया है कि कैसे आतंकवादी मासूम लोगों को बहला-फुसलाकर उन्हें आतंकवाद की तरफ धकेलते हैं। फिल्म में आमिर बशीर, राशिद नाज, पवन मल्होत्रा और अशोक पाठक कई मंझे हुए एक्टर्स ने मुख्य भूमिका निभाई है।


No comments

Powered by Blogger.