Header Ads

आज का राशिफल 30 जुलाई: रविवार को इन पांच राशियों को लाभ ही लाभ, जानिए किसके लिए है मुश्किल

मेष राशि : आज का राशिफल 30 जुलाई के अनुसार मेष राशि वाले रविवार को कम बोलें, अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।


वृषभ राशि : आज का राशिफल के अनुसार सोच के परे कार्य होने से आज वृषभ राशि वालों की परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।


मिथुन राशि : आज का राशिफल के अनुसार नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope: इस सप्ताह इनकी चमकेगी किस्मत, होगा आर्थिक लाभ, मिलेगी पदोन्नति

ये भी पढ़ेंः august rashifal 2023: मेष पर भारी रहेगा मंगल, परिवार में अशांति पर व्यापार में लाभ, जानिए बाकी राशियों का हाल

ये भी पढ़ेंः Death Signs: आपके करीबी में दिख रहे ये संकेत तो तीन वर्ष में मौत! प्राण जाने से पहले ही दिखने लगते हैं ये लक्षण

taurus


कर्क राशि : आज का राशिफल के अनुसार आपके दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी पर इष्ट बल मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।


सिंह राशि : Aaj Ka Rashifal का संकेत है कि दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं, श्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित हो सकते हैं।


कन्या राशि: Aaj Ka Rashifal का संकेत है कि समय के साथ अपने आचार विचार में आपको बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।


तुला राशि : Aaj Ka Rashifal का संकेत है कि रविवार को आपको अपने आप पर विश्वास रखना चाहिए, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा, व्यय बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ेंः अंक 13 शुभ या अशुभ, जानिए किन ग्रहों की ताकत है इस नंबर में

ये भी पढ़ेंः weekly numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को निवेश का मिलेगा भरपूर लाभ, कुछ को इंवेस्टमेंट में रहना होगा अलर्ट, अंक ज्योतिष से जानिए संकेत

capricorn.jpg


वृश्चिक राशि : अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपको अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। वाहन सुख मिलेगा।


धनु राशि : दिन की शुरुवात शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है, माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।


मकर राशि : आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागम सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।


कुंभ राशि : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों की स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।


मीन राशि : अपने पराये में फर्क समझें। ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें।

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

No comments

Powered by Blogger.