Weekly Numerology Horoscope: मूलांक 4 वालों के लिए सबसे अच्छा रहेगा यह सप्ताह, अपने मूलांक से जाने आपके लिए कैसे रहने वाले हैं अगले 7 दिन
Weekly Numerology Horoscope from 24th to 30th April, Saptahik rashifal: ज्योतिष शास्त्र में अंकों का विशेष महत्व माना गया है। इसीलिए ज्योतिष में अंकों का अपना अलग विस्तारित रूप भी है। इसे अंक शास्त्र कहा जाता है। अंक शास्त्र में बताया गया है कि अंक किस तरह से आपके जीवन को प्रभावित करते हैं। आपकी दैनिक दिनचर्या तक निर्धारित करते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट एक्सपर्ट अंजना गुप्ता के मुताबिक अंकों से आप अपने भविष्य की दिशा भी तय कर सकते हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं आपके मूलांक के मुताबिक आपका साप्ताहिक भविष्य...यानी आज सोमवार 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक का आपका समय आपके लिए कैसा रहने वाला है, किस मूलांक को शुभ समाचार मिलने वाला है, किसे थोड़ी परेशानियां रहने वाली है? तो अगर आप भी जानना चाहते हैं हमारे एक्सपर्ट से अपना साप्ताहिक भविष्य तो इस लेख को जरूर पढ़ें...
मूलांक 1(जन्म तिथि 1,10,19,28)
मूलांक 1 वाले अपना जीवन एक बादशाह की तरह जीने की क्षमता रखते हैं। यही नहीं इसी मूलांक के लोग हैं जो परिश्रम करके अपना रहन-सहन अपने माता-पिता से बेहतर कर लेते हैं। कहने का अर्थ यह है कि मूलांक एक वाले जैसा बचपन जीते हैं, उससे कहीं बेहतर उनकी युवा अवस्था और प्रौढ़ अवस्था होती है। अब हम बात करते हैं मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक का समय कैसा रहने वाला है? तो आपको बता दें कि यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है। 24, 25 और 26 तारीख यानी ये तीन दिन ऐसे होंगे, जब आप किसी बात को लेकर उदास महसूस करेंगे। इन तीन दिनों में आपकी कोई उम्मीद टूटती नजर आ सकती है। आपके शरीर में दर्द बना रह सकता है। लेकिन आप इस दौरान अपने समय को लेकर अलर्ट रहें, समय को बेवजह बर्बाद न करें। लेकिन 27 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक का समय आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। इन तीन दिनों में आपको किसी बड़े अधिकारी या खास मित्र या रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। अगर आप स्टूडेंट हैं, तो पढ़ाई के लिहाज से समय भी मिश्रित फल देने वाला रहेगा। हालांकि अंतिम तीन दिनों में आपकी सफलता के योग बन रहे हैं।
मूलांक 2(जन्म तिथि 2,11,20,29)
मूलांक 2 वालों पर माता रानी की विशेष कृपा होती है। इस मूलांक के लोगों के लिए 24 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक का समय कैसा रहने वाला है? इनके सप्ताह की शुरुआत के तीन दिन परिश्रम करवाने वाले रहेंगे। काम-काज ज्यादा रहेगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में आपका मन दुखी हो सकता है। आपकी कोई योजना खतरे में पड़ सकती है। सप्ताह के अंतिम चार दिन यानी 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक का समय आपको परेशान कर सकता है। हालांकि इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा, धन लाभ के योग भी हैं। रोजगार के नए अवसर भी आपको मिल सकते हैं। बच्चों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। घर में पढ़ाई की मेज पर क्रीम कलर या सफेद रंग का मेज पोश बिछाएं फिर पढ़ाईकरें, तो लाभ मिलेगा।
मूलांक 3(जन्म तिथि 3,12,21,30)
इस मूलांक वालों को कष्ट से उबारने में मदद करता है गुरु। दरअसल मूलांक 3 पर देव गुरु की विशेष कृपा होती है। यदि गुरु चाहे तो इनके सिर पर जीवन भर ताज सजा रह सकता है। अब बात करते हैं कि मूलांक 3 वाले लोगों के लिए 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक का समय कैसा रहने वाला है? सप्ताह की शुरुआत के दो दिन यानी 24 और 25 अप्रैल आप व्यस्त रहेंगे। किसी बात से दुखी हो सकते हैं। ऑफिस में किसी सहयोगी से विवाद भी हो सकता है। लेकिन इसके बाद के अंतिम 5 दिन आप खुद को आत्मविश्वास से लबरेज महसूस करेंगे। आप में ऊर्जा का संचार रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। महंगा सामान घर आ सकता है। उपहार मिलने के योग भी बन रहे हैं।
मूलांक 4 (जन्म तिथि 4,13,22,31)
मूलांक 4 वाले लोगों को यदि ज्ञान का भंडार कहें तो गलत नहीं होगा। इनके पास किताबी ज्ञान से ज्यादा व्यावहारिक, अनुभव का ज्ञान इनके पास इनकी उम्र और समय से ज्यादा हो जाता है। व्यक्तित्व से अनूठे मूलांक 4 के लोग अपने लिए नहीं बल्कि, दूसरों के लिए नियम बनाते हैं। अब बात करते हैं कि मूलांक 4 वालों के लिए 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक का समय कैसा रहने वाला है? मूलांक 4 वालों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। इस सप्ताह में इनके मन मुताबिक चीजें होंगी। परिवार के साथ ये लोग क्वालिटी टाइम बिताएंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कोई भविष्य की योजना इस सप्ताह आपके लिए खुशियां बनकर आ सकती है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
मूलांक 5 का संबंध बुद्धि के देवता बुद्ध ग्रह से है। बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। एक खास बात इस मूलांक वालों को सबसे अधिक गुणी बनाती है और वो यह है कि इनका कोई शत्रु जीवन में नहीं होता जितने लोग इनके संपर्क में आते हैं वे सभी एक दोस्त की तरह इनसे जुड़ जाते हैं। इसीलिए माना जाता है कि मूलांक 5 वाले लोग बेहतरीन व्यक्तित्व के धनी होते हैं। अब बात करते हैं कि मूलांक 5 वाले लोगों के लिए 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक का समय कैसा रहने वाला है? मूलांक 5 वाले लोग सप्ताह की शुरुआत में यानी 24 और 25 तारीख को थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। ऑफिस में किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन यह चिंता आपको ज्यादा परेशान लंबे समय तक परेशान नहीं करेगी। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको किसी सहयोगी का साथ भी मिलेगा। कोई कर्ज संबंधी लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आपका खर्च सीमित रहेगा। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। जो आपके सप्ताह को खुशनुमां बना देगा।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
सिर्फ सौंदर्य और मां लक्ष्मी की कृपा के लिए ही ये मूलांक नहीं जाना जाता है, बल्कि भरोसा, विश्वसनीयता, समर्पण, अपने पार्टनर के लिए आसमान से तारे तोड़कर लाने का हुनर इन्हें अच्छे से आता है। मूलांक 6 वाले लोगों का व्यक्तित्व में कई सारी बातें ऐसी होती हैं जो इन्हें खूबसूरत बना देती है। अब बात करते हैं इनका यह सप्ताह यानी 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक का समय इनके लिए कैसा रहने वाला है, तो आपको बता दें कि सप्ताह के शुरू के 4 दिन आपके भाग्य को और सशक्त करेंगे। आपको कोई शुभ सूचना मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय अच्छा बीतेगा। अपने पार्टनर को इम्प्रेस करेंगे। कोई महंगी वस्तु आपके घर की शोभा बढ़ाने वाली है। हालांकि सप्ताह के अंतिम तीन दिन आप कुछ परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में आपका मन नहीं लगेगा। आपको कोई तनाव हो सकता है। खान-पान को लेकर भी थोड़ा अलर्ट रहें। सेहत भी खराब हो सकती है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
इस मूलांक के लोग आधुनिकता और आध्यात्मिकता का संगम लिए होते हैं। इस मूलांक के लोग मेहनती होते हैं और जीरो से शुरू करके शिखर तक पहुंच जाते हैं। अब बात करते हैं कि यह सप्ताह यानी 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक का समय आपके लिए कैसा रहने वाला है? आपको बता दें कि इस सप्ताह आपका भाग्य चमकेगा। सूर्य देव की आप पर विशेष कृपा रहेगी। आपकी ख्याति बढ़ेगी। आपकी तारीफ आपके दोस्त ही नहीं दुश्मन भी करेंगे। धन का स्रोत बढ़ेगा, तो मन खुश रहेगा। यह समय खास लोगों के साथ बीतेगा।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
मूलांक 8 का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। मूलांक 8 के लिए ज्यदातर लोगों की धारणा है कि इनका सम्बंध शनि ग्रह से है तो ये ग्रह हर अच्छे काम में ग्रहण लगा देगा, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है, अधिकतर ज्योतिष विद्वानों का कहना है कि शनि का मजबूत होना जीवन में शुभ फल देता है। अब बात करते हैं कि मूलांक 8 वालों के लिए ये सप्ताह यानी 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक का समय कैसा रहने वाला है? तो आपको बता दे कि मूलांक 8 वालों के लिए सिर्फ 2 दिन ही परेशान करने वाले हो सकते हैं 28 और 29 अप्रैल के दिन। इन दिनों व्यर्थ की चिंता होगी। पैसा ज्यादा खर्च होगा। उलझन बनी रह सकती है, लेकिन बाकी के दिन बेहतरीन बीतने वाले हैं। किसी लंबी यात्रा का योग बन रहा है। मान-सम्मान मिलेगा। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह से है। इस मूलांक वालों की एक खास बात होती है इनका संवेदनशील होना। इनका यही गुण इन्हें सभी का प्रिय बनाता है। ये लोग आत्मसम्मान बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। अब बात करते हैं कि यह सप्ताह यानी 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक का समय आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो आपको बता दें कि यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। 26, 27,और 30 अप्रैल इन दिनों आपको व्यर्थ की परेशानी हो सकती है। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। आपकी सेविंग खर्च हो सकती है। इसके अलावा बाकी के दिन आपके अच्छे बीतेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। काम-काज में मन लगेगा। इस सप्ताह आप थोड़ा अध्यात्म और धार्मिक जुड़ाव भी महसूस करेंगे।
ये भी पढ़ें: 19 साल चलती है शनि की महादशा, कब बनाती है अमीर, कब कर देती है कंगाल, जानें उपाय भी
Post a Comment