Tiger 3 Leaked Video: टाइगर 3 के सेट पर स्मोकिंग करते दिखे सलमान खान, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
Salman Khan smoking: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ईद के मौके पर रिलीज हुई। इस फिल्म को रिलीज हुए आज तीसरा ही दिन हुआ है और सल्लू की फिल्म टाइगर 3 का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इस वीडियो में दबंग खान की स्टाइलिश लुक और स्मोकिंग अंदाज देखकर फैंस काफी हेरान है। आप देख सकते है कि इस वीडियो में सलमान खान ब्लैक कलर का पठान शूट पहने नजर आ रहे हैं। सलमान ने अपने बेहद ही स्टाइलिश लुक में स्मोकिंग के अंदाज से फैंस को सरप्राइज कर दिया है। यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में सलमान फिल्म की स्टारकास्ट और निर्माता-निर्देशक के साथ बैठे हैं। इसके साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में टाइगर 3 का थीम म्यूजिक बज रहा है।
सलमान खान (Salman Khan) की स्पाई यूनिवर्स की तीसरी सीरीज 'टाइगर 3' (Tiger 3) से लीक हुआ यह वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। (Tiger 3 video Leaked) फैंस इसे देखकर दंग रह गए हैं। क्लिप में सलमान काले रंग का पठानी शूट पहने टीम के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उन्हें बातचीत करते हुए (salman khan smoking) स्मोकिंग करते देखा जा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया, 'भाई को एक गैंगस्टर मूवी करनी चाहिए जिसमें वह सिगार पीते दिखे तो मजा ही आ जाएगा।' इसके साथ ही दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'भाई ये सीन मूवी में देखकर मजा ही आ जाएगा। एक और यूजर ने लिखा है, 'अब दिवाली का इंतजार नहीं कर सकता।' तो वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, 'यह सबसे बड़ी ओपनिंग होगी।' इस तरह टाइगर के इस वायरल क्लिप को देखकर फैंस उनकी अपकमिंग मूवी के लिए काफी एक्साइटे हैं और फिल्म (Tiger 3 Movie) की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।
Post a Comment