Saptahik Rashifal (24-30 April 2023): अप्रैल के आखिरी सप्ताह में मेष की चमकेगी किस्मत, ऐसा रहेगा बाकियों का हाल
मेषः मेष राशि के लिए अप्रैल का आखिरी सप्ताह गुडलक लिए हुए है। पिछले हफ्ते के मुकाबले आपको अधिक भाग्य का साथ मिलेगा। हालांकि जीवन से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए अभी और समय का इंतजार करना होगा। इस सप्ताह आपोक सहयोगियों का साथ मिलेगा। सप्ताह के मध्य में करियर कारोबार से जुड़ा निर्णय ले सकते हैं। पूर्व में किया गया निवेश लाभ दिलाएगा। व्यवसाय से जुड़ी यात्रा लाभदायक रहेगी, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत तकरीबन ठीक रहेगा, प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
वृषः इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को जोश में काम करने से बचना चाहिए। करियर कारोबार या उससे जुड़ा निर्णय सोच समझकर लेना चाहिए। क्रोध में लिए निर्णय के लिए पछताना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मिला जुला है, सप्ताह की शुरुआत में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, पैसा निकालने में मुश्किल आ सकती है। सप्ताह के आखिर में कारोबार पटरी पर आएगा। प्रेम संबंध के लिहाज से यह हफ्ता ठीक नहीं है, जीवन साथी की भावना की कद्र करें। घर की बुजुर्ग महिला की सेहत की चिंता रहेगी।
मिथुनः अप्रैल का आखिरी सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए नई जिम्मेदारी ला रहा है। नौकरीपेशा हैं तो कार्यक्षेत्र में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि इस दौरान विरोधियों से सावधान रहना होगा। जिन घरेलू समस्याओं ने आपके लिए मुश्किल खड़ी कर रखी थी, 20 से 30 अप्रैल के हफ्ते में आपको उसका समाधान मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ मिलेगा। कारोबार से जुड़ी यात्रा शुभ रहेगी। काफी समय से वाहन खरीदना चाह रहे थे तो इस समय आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम और दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा का भी योग बन रहा है।
कर्कः 24 से तीस अप्रैल के सप्ताह में कर्क राशि वालों को अपने स्वभाव में विनम्रता लाने की जरूरत है। छोटे मोटे विवाद से बचें वर्ना छवि प्रभावित हो सकती है। नौकरी में बदलाव के लिए सोच रहे हैं तो इस सप्ताह सफल हो सकते हैं। लेकिन इस दिशा में आगे बढ़ने से पहले खूब सोच समझ लें। सप्ताह के मध्य में अचानक धन लाभ की संभावना है, मकान और भवन जैसी स्थाई संपत्ति के क्रय विक्रय से लाभ का भी अनुमान है। व्यवसाय में लाभ का योग है, घरेलू जीवन सुखमय रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। पहले से बने संबंधों में गहराई आएगी और किसी से प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो कोई दोस्त मददगार बनेगा।
ये भी पढ़ेंः हस्तरेखा शास्त्र - हथेली का यह निशान बताता है जीवन में लिखा है राजयोग, आपको मिलेगा राजाओं सा जीवन
सिंहः इस राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक बड़ा धन लाभ मिल सकता है, नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग हैं, व्यवसाय से जुड़े लोग कारोबार विस्तार कर सकते हैं। इसमें परिवार का भी साथ मिलेगा। सट्टा या शेयर बाजार से जुड़े लोगों को भी लाभ हो सकता है। हालांकि विदेश में कारोबार कर रहे हैं तब आपकी राह में अड़चन आ सकती है। विदेशी मित्र के सहयोग से नई कार्ययोजना पर बढ़ने का मौका मिलेगा। सप्ताह के आखिर में संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए यह सप्ताह अनुकूल है।
कन्याः कन्या राशि के जातकों के लिए 24 से 30 अप्रैल का यह सप्ताह उतार चढ़ाव से भरा है। सप्ताह की शुरुआत में आपको बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है, इससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस सप्ताह आपको धन और सेहत दोनों की चिंता करनी होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से अपेक्षा अनुरूप सहयोग नहीं मिलेगा। सहयोगियों से अनबन हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। यात्रा के दौरान सेहत और सामान दोनों को लेकर अलर्ट रहें। लव पार्टनर से तकरार हो सकती है। दांपत्य जीवन में जीवन साथी को लेकर चिंता हो सकती है।
तुलाः तुला राशि के जातक के लिए भी अप्रैल का आखिरी सप्ताह शुभ है। शुरुआत से ही आपको सोचे हुए काम में सफलता मिलती नजर आएगी। नौकरीपेशा लोग आय के अतिरिक्त स्रोत जुटाने में सफल रहेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। साझेदारी में व्यवसाय करने वालों के लिए यह सप्ताह लाभकारी है। कारोबार में निवेश करते वक्त सतर्क रहें। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी बड़ी योजना से जुड़ने में मदद मिलेगा। शासन से जुड़े कार्य आपके अनुकूल रहेंगे। विदेश संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। सप्ताह के आखिर में अधिकतर समय मांगलिक कार्यों में हिस्सेदारी में बीतेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
वृश्चिकः अप्रैल के इस आखिरी सप्ताह में आपको सोच समझकर कदम उठाने होंगे, आंखमूदकर किसी पर भी भरोसा न करें। साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं लेनदेन में पारदर्शिता रखें। नौकरीपेशा लोग अपना काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दिक्कत वाले बन सकते हैं। भूमि भवन के विवाद में कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। मेहनत और विवेक से काम बनेंगे। घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। प्रेम संबंध के लिए ये सप्ताह मिलाजुला रहेगा।
ये भी पढ़ेंः 500 साल बाद 23 अप्रैल को बन रहा है यह राजयोग, इन राशियों का बदलने जा रहा है जीवन
धनुः इस राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह मनचाही सफलता मिल सकती है। इससे इनका जोश और उत्साह बढ़ेगा। समस्याओं का समाधान निकलेगा और भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय विस्तार की योजना सफल रहेगी। किसी बड़ी योजना में परिजनों का साथ मिलेगा। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। फंसा धन निकल सकता है। बाजार में साख बढ़ेगी, नौकरीपेशा लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। मनचाहा तबादला मिल सकता है। प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए यह सप्ताह अच्छा है।
मकरः मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह सेहत और संबंध दोनों को लेकर अलर्ट रहना होगा। सप्ताह की शुरुआत में कोई बीमारी या मानसिक पीड़ा हो सकती है। कार्यों को लेकर सावधान रहना होगा। काम का बोझ बढ़ेगा, अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस और घर में तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में उतार चढ़ाव देखना पड़ सकता है। बाजार में साख बनाए रखने के लिए प्रतिस्पर्धी से कड़ा मुकाबला देखना पड़ सकता है। रिश्ते को सोशल मीडिया पर लाने से बचें।
कुंभः अप्रैल के इस आखिरी सप्ताह आप भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। बीते समय से चल रहीं समस्याएं अभी राहत देती नजर नहीं आ रहीं हैं। करियर और कारोबार में आपको सावधानी से कदम आगे बढ़ाने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल बनाने में मेहनत करनी होगी। भूमि भवन के विवाद कोर्ट में ले जाने से लंबे समय तक मामला लटक सकता है। सप्ताह के उत्तरार्द्ध में वाणी पर नियंत्रण न रखने से अपमानित होना पड़ सकता है। व्यस्ततम समय में से जीवन साथी के लिए समय निकालना जरूरी है।
मीनः मीन राशि के जातक के लिए अप्रैल का आखिरी सप्ताह शुभ है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है, आय के अतिरिक्त स्त्रोत बनेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे होने से राहत की सांस लेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा, पार्टी आदि का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोग कारोबार में लाभ उठा सकते हैं। बाजार में साख बढ़ेगी, घर परिवार का साथ मिलेगा। मीन राशि के जातकों का धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। तीर्थाटन का योग है, प्रेम संबंध प्रगाढ़ रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
Post a Comment