शादी के 11 महीने बाद ही रेखा के पति ने दुपट्टे से लगा ली थी फांसी, सुसाइड नोट में एक्ट्रेस के लिए लिखी थी ये बात
Rekha's Husband Mukesh Agarwal Suicide Note: रेखा ने अपनी जिंदगी में कई कड़ी परिस्थितियों का सामना किया है। छोटी सी ही उम्र में उन्होंने अपने घर की जिम्मेदारी अपने नन्हें से कंधों पर ले ली थी। महज 11 साल की उम्र में वह बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस एक तेलुगु फिल्म में दिखाई दीं, जिसका नाम रेंगुला रत्नम थी। बस यही से रेखा का सफर शुरू हो गया। रेखा जितनी अपनी फिल्मों की वजह से सुर्खियों में रहती थीं। उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती थी।
निजी जिंदगी में रेखा को वो खुशी नहीं मिल पाई जो वो चाहती थीं। रेखा ने साल 1990 में एक बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। लेकिन शादी के एक साल के बाद ही मुकेश अग्रवाल ने सुसाइड कर लिया था। जिसका जिम्मेदार रेखा को बताया गया। रेखा ने इस दौरान भी काफी कुछ झेला।
हसबैंड मुकेश अग्रवाल से रिश्ता भी उन दिनों मैगजीन और अखबार की सुर्खियों में रहा करता था। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड फ्रेंड बीना रमानी के जरिए हुई।
यह भी पढ़ें- मीका की मंगेतर को डेट कर रहे हैं शिव ठाकरे !
आज भी रेखा के जीवन का एक राज है, जो है उनकी मांग का सिन्दूर। रेखा जब भी कहीं बाहर जाती हैं तो वो पूरे श्रृंगार के साथ-साथ अपनी मांग में सिन्दूर भी लगाती हैं।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chahar Choudhary पर फ्लैटमेट ने लगाया कपड़े चोरी का आरोप
Post a Comment