Header Ads

Today Horoscope: धनु राशि वालों को आज हो सकती है परेशानी, विरोधी कर सकते हैं परेशान, यहां जानें अपनी राशि का हाल

Today Horoscope, Aaj ka Rashifal, daily horoscope, Sunday Horoscope: रविवार को रंगपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आपके मन में भी यह सवाल चल रहा है कि आखिर रविवार का दिन आपके लिए कितना खास होने वाला है या फिर इस दिन आपको अलर्ट रहना चाहिए या नहीं...आपके इन सवालों का जवाब हम लाए हैं पत्रिका.कॉम के जरिए उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य तथा पंचांगकर्ता पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर खास आपके लिए। आज के इस राशिफल मे आप जान सकते हैं आपकी राशि के अनुसार आखिर कैसा रहने वाला है आपके लिए रविवार का दिन...

तुला- क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं। व्यापारिक नए सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव सफल रहेंगे। बहनों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक- स्वास्थ में सुधार होगा। पारिवारिक झगड़े बैठकर आपसी बातचीत से हल होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा। अपने अधिकारियों से संबंधों में नजदीकियां आएंगी। जीवन संगिनी का साथ मिलेगा।

धनु- सेना प्रशासन से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे सतर्कता से समय व्यतीत करें। पेट संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। भवन परिवर्तन संभव है।

मकर- अपने संपर्क का आज लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।

कुंभ- यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। परीक्षार्थी सफल होंगे। अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे। घरेलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। न्याय पक्ष अनुकूल रहेगा।

मीन- जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। रुके कार्यों में अचानक गति आ सकती है। सुख-साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव है। किसी कार्यक्रम की रूप-रेखा बना सकते हैं। पुराना लेन-देन होगा।

ये भी पढ़ें : Today Horoscope 2023: कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय है शुभ, कन्या राशि के लोग जा सकते हैं विदेश

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

No comments

Powered by Blogger.