Header Ads

सालों बाद साथ दिखे संजय कपूर और करिश्मा कपूर, एक्ट्रेस ने एक्स हसबैंड संग मनाया बेटे कियान का बर्थ डे

karishma kapoor : 90 दशक की जानी मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। लंबे समय से ये बड़े पर्दे से दूर हैं, हालांकि एक समय था जब इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टंगी रहती थीं। करिश्मा कपूर भले ही अब फिल्मों में ज्यादा एक्टिव न हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी प्रजेंस देखते ही बनती है। हाल ही में अदाकारा ने अपने बेटे कियान राज कपूर का 13वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में बेटे का जन्मदिन मनाया। इस दौरान करिश्मा कपूर और उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर एक साथ नजर आए। करिश्मा और संजय को लंबे समय बाद पब्लिकली साथ देखा गया है। इन तस्वीरों को देख हर कोई हैरान है।

करिश्मा और संजय अकेले नहीं थे, उनके साथ संजय की पत्नी प्रिया भी थीं। इसके साथ ही उनके बच्चे भी थे। करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और संजय (Sanjay Kapoor) और बाकी लोगों ने कियान का जन्मदिन फैमिली लंच के साथ मनाया।

अब सेलिब्रेशन की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।

यह भी पढ़ें- नाटू-नाटू की जीत पर इमोशनल हुईं दीपिका पादुकोण

साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा के बाद संजय कपूर ने तीसरी बार प्रिया सचदेव से शादी की। वहीं करिश्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अब एक नई वेब सीरीज 'ब्राउन' में कॉप का रोल प्ले करते नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- क्या है ऑस्कर में जीतने वाली The Elephant Whisperers की कहानी


No comments

Powered by Blogger.