Header Ads

Daily Horoscope- बुलंदी पर रहेंगे आज 5 राशि वालों के सितारे, इन राशि वालों पर रहेगी सूर्यदेव की कृपा

Astrology : अगस्त की 13 तारीख को रविवार है, ज्योतिष में रवि यानि सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। वहीं कुंडली में यह मान-सम्मान व अपमान के कारक माने गए हैं और इस दिन की कारक देव स्वयं सूर्य नारायण हैं। वहीं सूर्य देव आने वाले चंद दिनों में - 17 अगस्त को- अपना राशि परिवर्तन करते हुए अपने ही स्वामित्व की राशि सिंह में जाने वाले हैं। ऐसे में आज का राशिफल आपके जीवन की घटनाओं का पूर्वानुमान बता सकता है।

यहां ये भी जान लें कि कि कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर होती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। वहीं रविवार का दिन जहां एक ओर किसी राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है तो वहीं कुछ राशि के जातकों के लिए ये दिन समस्या बढ़ाने वाला रहता दिख रहा है, जिसे आज के राशिफल में आप भी पढ़ सकते हैं। इस दैनिक राशिफल को पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास...

1. मेष राशि-
आज के राशिफल के अनुसार रविवार यानि 13 अगस्त 2023 के दिन मेष राशि के जातकों द्वारा व्यापारिक नई योजना बनाई जाएगी। आज के दिन आपको राजकीय सहयोग तो मिलेगा ही साथ ही आपकी उन्नति भी होगी। ध्यान रहे रविवार को आपकी कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। अपनों से मनमुटाव संभव है।

2. वृषभ राशि-
आज के राशिफल के अनुसार रविवार यानि 13 अगस्त 2023 के दिन वृषभ राशि के जातकों को धनलाभ की संभावना है। वहीं रविवार के दिन आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आज के दिन जहां आपके व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। तो वहीं आलस्य की अधिकता से आपकी ओर से कार्यों में विलंब होने की संभावना है। उचित होगा कि अपनी जिम्मेदारी को समझें। गृहस्थ सुख के बीच रविवार के दिन संतान के विवाह के लिए किए जाने वाले प्रयासों के सफल होने की उम्मीद है।

big_prediction-1.jpg

3. मिथुन राशि-
आज के राशिफल के अनुसार रविवार यानि 13 अगस्त 2023 के दिन मिथुन राशि के जातक आज अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। रविवार का दिन संतान के लिए अनुकूल समय लाता दिख रहा है। इस दिन जहां लाभ के अवसर हाथ आएंगे, तो वहीं सामाजिक कार्य भी सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलने की संभावना है।

4. कर्क राशि-
आज के राशिफल के अनुसार रविवार यानि 13 अगस्त 2023 के दिन कर्क राशि के जातकों के लिए प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। वहीं आज यानि रविवार के दिन की गई यात्रा के साथ ही निवेश भी सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम तो रहेगी, लेकिन ध्यान रहे कि आज जोखिम भरे कार्यों से दूर ही रहें। कारोबार के विस्तार के लिए आज आप धन संग्रह कर सकते हैं।

5. सिंह राशि-
आज के राशिफल के अनुसार रविवार यानि 13 अगस्त 2023 के दिन सिंह राशि के जातकों का न चाहते हुए भी फालतू खर्च में इजाफा होगा। आज के दिन परिवार के प्रति सजग रहे। तीर्थयात्रा संभव है। वहीं रविवार को मामूली चोट,विवाद आदि से हानि की भी संभावना बनी हुई है। ध्यान रहे आज के लिए कुसंगति कष्टकारक रहेगी, अतरू जोखिम न लें।

6. कन्या राशि-
आज के राशिफल के अनुसार रविवार यानि 13 अगस्त 2023 का दिन कन्या राशि के जातकों द्वारा किया गया निवेश शुभ रहेगा। आज आपको स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता भी बनी रहेगी। उचित रहेगा कि झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ में कमी आ सकती है।

7. तुला राशि-
आज के राशिफल के अनुसार रविवार यानि 13 अगस्त 2023 के दिन तुला राशि के जातकों को थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। ध्यान रहे आज वाणी पर नियंत्रण रखते हुए कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से सोच लें। रविवार के दिन आपको कोई दुरूखद समाचार मिल सकता है। उचित होगा कि कारोबार में विवेक से कार्य करें। संतान की चिंता बनी रहेगी।

8. वृश्चिक राशि-
आज के राशिफल के अनुसार रविवार यानि 13 अगस्त 2023 के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। आज के दिन निवेश शुभ रहेगा। रविवार को निजी कार्यों से भागदौड़ में अधिकता रहेगी। उचित होगा कि आज के दिन कम बोलें और जो भी बोलें बस अच्छा बोले। ध्यान रहे आज घर-परिवार किसी चिंता के चलतेे तनाव रह सकता है।

Must Read- Personality Test- ऐसे पहचानें किसी भी व्यक्ति के ये खास सीक्रेट

vakri_guru_effects_2.jpg

9. धनु राशि-
आज के राशिफल के अनुसार रविवार यानि 13 अगस्त 2023 के दिन धनु राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। रविवार का यह दिन आपके लिए बड़े सौदों की दृष्टि से शुभ है। इस दिन जहां आपको संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। तो वहीं आर्थिक लाभ भी होगा। अविवाहित जातकों के लिए आज का समय उपयुक्त रहेगा। जबकि वद्यार्थी वर्ग इस दौरान सफलता हासिल करेगा।

10. मकर राशि-
आज के राशिफल के अनुसार रविवार यानि 13 अगस्त 2023 के दिन मकर राशि के जातकों की लापरवाही उन पर भारी पड़ सकती है, कारण ये है कि इस लापरवाही के चलते आपके हाथ से लाभ के कुछ अवसर निकल सकते हैं। रविवार के दिन आपके विवाह के प्रयास सफल होते दिख रहे हैं। आज आपको पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। साथ ही दोस्तों के साथ यात्रा भी करनी होगी। ध्यान रहे नौकरी में परिश्रम निरर्थक हो सकता है अतरू सतर्क रहें।

11. कुम्भ राशि-
आज के राशिफल के अनुसार रविवार यानि 13 अगस्त 2023 के दिन कुंभ राशि के जातकों के दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। इस दौरान कॅरियर के प्रति निर्णय लेने के मामले में भी आप संकोच में रहेंगे। जबकि आज के दिल आपको धन प्राप्ति सुगमता से होगी। इस दौरान यात्रा सफल होने के साथ ही आपका न्याय पक्ष भी मजबूत रहेगा।


12. मीन राशि-
आज के राशिफल के अनुसार रविवार यानि 13 अगस्त 2023 के दिन मीन राशि के जातकों के रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। इस दिन आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा वृद्धि के साथ ही कार्यस्थल में परिश्रम की अधिकता रहेगी। रविवार के दिन बुजुर्ग जनों को पुरानी परेशानी से कष्ट होगा। ध्यान रहे आज के दिन कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

No comments

Powered by Blogger.