Header Ads

जाह्नवी कपूर करने जा रही हैं शादी? रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर के साथ पहुंची भाई अर्जुन के घर, पूर्व CM के हैं नाती

Janhvi Kapoor: एक्टर अर्जुन कपूर ने रविवार को अपने घर पर एक पार्टी रखी थी। इसमें शामिल होने फिल्म इंडस्ट्री के काफी लोग पहुंचे। उनकी बहन जाह्नवी कपूर अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ आईं। जाह्नवी और शिखर एक ही कार से आए और फिर एक साथ ही वापस गए। अर्जुन के घर के बाहर जमा पैपराजी से भी दोनों चेहरा छुपाने की कोशिश करते दिखे।

शिखर को भाई से मिलाने लाई थीं जाह्नवी?
जाह्नवी और शिखर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दोनों जिस तरह साथ पहुंचे और फिर कैमरे में दिखने से बचने की कोशिश करते दिखे। उससे लोगों को रहा है कि दोनों रिश्ते में है। कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया है कि जाह्नवी अब शादी करने जा रही हैं। ऐसे में वह शिखर को अपने बड़े भाई अर्जुन से मिलवाने के लिए लाई हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते पर अभी कुछ आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है।

jahanvi_arjund.jpg


पूर्व सीएम के नाती हैं शिखर
शिखर पहाड़िया पोलो प्लेयर हैं। उनकी और जाह्नवी की दोस्ती काफी पुरानी है। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। सुशील कुमार शिंदे की बेटी स्मृति शिंदे की शादी बिजनेसमैन संजय पहाड़िया से हुई है। शिखर संजय पहाड़िया और स्मृति के बेटे हैं।

यह भी पढ़ें: सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर 9 फिल्में, जो आखिरी सीन तक थामे रखती हैं सांसें, एक तो सिर्फ एक कमरे के भीतर चलती है


No comments

Powered by Blogger.