Header Ads

धन क वजह स चननई क लवणय न नह क शद जन मह क पहल बर कस लडक स हआ थ पयर!

भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान शुक्रवार को अपना 42वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। दिग्‍गज विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने हाल ही में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को पांचवीं बार आईपीएल खिताब दिलाया था। सीएसके ने गत चैंपियन गुजरात टाइटंस को अहमदाबाद में फाइनल में मात दी थी।

दुनियाभर में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। उनके फैन्स में लड़के भी हैं और लड़कियां भी हैं। लेकिन हिंदुस्तान मीडिया संस्थान की वेबसाइट की एक खबर के अनुसार धोनी की एक फैन ऐसी भी है जिसने उनके इंतजार में शादी नहीं की।

धोनी की इस खास फैन का नाम लावण्या है। लावण्या बेंगलुरु में रहती हैं और एक निजी कंपनी में बतौर सीनियर मैनेजर काम करती हैं। शुक्रवार को लावण्या झारखंड की राजधानी रांची से सिमलिया स्थित धोनी के फार्महाउस के बाहर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंची थीं।

आजीवन अविवाहित रहेंगी लावण्या
बेंगलुरु से खासतौर पर धोनी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंची लावण्या ने मीडिया कर्मियों को बताया कि उन्होंने अपने पसंदीदा खिलाड़ी के इंतजार में अब तक शादी नहीं की। लावण्या ने कहा कि उनका इरादा आजीवन अविवाहित रहने का है। धोनी के खेल और व्यक्तित्व की दीवानी लावण्या ने कहा कि उन्हें धोनी से बेहतर कोई और लड़का नहीं मिला इसलिए उन्होंने अभी तक शादी नहीं की।

लावण्या एक बार महेंद्र सिंह धोनी के साथ मुलाकात भी कर चुकी हैं। लावण्या एक स्पेशल बर्थडे कार्ड लेकर रांची आई थीं जिसमें उनकी धोनी से मुलाकात की एक तस्वीर लगी है। यह तस्वीर अप्रैल में आईपीएल सीजन का है जब मैच के सिलसिले में धोनी टीम के साथ फ्लाइट में सफर कर रहे थे। लावण्या भी इस तस्वीर में चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आ रही हैं।

स्पेशल बर्थडे कार्ड लेकर रांची पहुंची थीं
लावण्या अपने पसंदीदा धोनी के लिए स्पेशल बर्थडे कार्ड लेकर उनके फार्महाउस के बाहर पहुंची थीं। इसमें धोनी और उनकी सेल्फी लगी थी और लिखा था कि आज का एक पल कल एक खूबसूरत याद बन जाता है। लावण्या ने कहा कि यदि रांची में धोनी से मुलाकात हुई तो वह उन्हें आई लव यू कहेंगी। पत्रकारों के सवाल के जवाब में लावण्या ने कहा कि वह चेन्नई सुपर किंग्स की बहुत बड़ी फैन हैं। लावण्या ने कहा कि धोनी ने साक्षी से शादी की है और वह उनके लिए बहुत खुश हैं। पत्रकारों ने पूछा कि यदि धोनी ने शादी करने को कहा तो क्या वो करेंगी। लावण्या ने जवाब में कहा कि उन्हें धोनी से बेहतर लड़का नहीं मिला। इसलिए वह शादी नहीं करेंगी। उन्हें नहीं लगता कि धोनी उन्हे शादी करने को कहेंगे। लावण्या ने कहा कि वह आज रांची में धोनी से मुलाकात करने का प्रयास करेंगी। यदि आज नहीं मिल पाईं तो शनिवार को फिर से प्रयास करेंगी। कल ही उनकी वापसी की फ्लाइठ है।

अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं धोनी
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण जीता। 2011 में 28 साल बाद टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप जीता। वर्ष 2013 में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती। अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट की तीनों ट्रॉफियां जीतने वाले वह दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल आईपीएल का 5वां खिताब जीता। धोनी अगले साल भी आईपीएल खेलते नजर आएंगे। फिलहाल वह रांची में हैं।

mahi_first_love.jpg

अब जानें धोनी को पहली बार किससे हुआ था प्यार
धोनी की गर्लफ्रेंड का नाम प्रियंका झा था, धोनी उनसे बेहद प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश प्रियंका की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी, सोशल मीडिया पर धोनी की उनकी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दोनों साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं, रिपोर्ट्स की मानें तो यह लड़की कोई और नहीं बल्कि प्रियंका झा ही हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है, यह हम दावा नहीं कर सकते।


No comments

Powered by Blogger.