Header Ads

मूलांक से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, मूलांक एक वाले साथी से बात जरूर करें

मूलांक 1
मूलांक 1 वालों का दिमाग किसी नुकसान के इर्द-गिर्द घूम रहा है। साथ ही इस मूलांक के लोग कुछ आध्यात्मिक उत्तर तलाश रहे हैं। इस समय आपको अपने साथी से अपनी चिंता शेयर करने की जरूरत है।


शुभ अंकः 52
शुभ रंगः सिल्वर

मूलांक 2
मूलांक 2 के लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए समय निकालने की जरूरत है। साथ ही अपने विचारों के साथ शांति से रहने का वक्त है। इन दिनों आपके जीवन में किसी परिवर्तन का संकेत है। आपके सभी कार्य वैसे ही पूरे होंगे जैसे आप चाहते हैं।


शुभ अंकः 22
शुभ रंगः ग्रे

मूलांक 3
24 जुलाई को मूलांक 3 वालों की सफलता में सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का महत्वपूर्ण स्थान होगा। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के मार्ग में लालच का सहारा न लें और अपना ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित रखें।


शुभ अंकः 12
शुभ रंगः हरा

मूलांक 4
आपके लिए सोमवार को सप्ताह के पहले दिन अपनों से बातचीत करना महत्वपूर्ण है। मैसेज, फोन या ईमेल के माध्यम से अपने से छोटों से बातचीत कर सकते हैं। आज आपको नए अवसर मिल सकते हैं।


शुभ अंकः 2
शुभ रंगः क्रीम

मूलांक 5
अंक ज्योतिष के अनुसार इस समय मूलांक 5 के लोगों को खुद पर विश्वास रखने की जरूरत है और अपने दिमाग के रचनात्मक विचारों को शेयर करने पर ध्यान रखना होगा। अपने रोजाना जीवन से कुछ समय निकालें और नेट सर्फिंग, छोटी यात्रा या पार्टी करें। इससे आपको मन अच्छा होगा।


शुभ अंकः 15
शुभ रंगः पीला

ये भी पढ़ेंः आज का राशिफल 24 जुलाईः सिंह के लिए शुभ तो कन्या और वृश्चिक राशि वाले निवेश से बचें, जान लें बाकियों का हाल

मूलांक 6
आज के दिन प्रतिभा प्रदर्शन कर या कोई मनोरंजक शो देखकर अपने कला के प्रति प्यार को संतुष्ट करें। आप पूरी दुनिया के साथ मिल कर चल रहे हैं।


शुभ अंकः 3
शुभ रंगः गोल्डन


मूलांक 7
आज के दिन प्रियजनों का साथ आनंद को और अधिक बढ़ा देगा। खुद पर भरोसा रखें और इस समय का आनंद लें। कोई भी काम तब तक असंभव लगता है, जब तक आप उस काम की शुरुआत नहीं करते।


शुभ अंकः 27
शुभ रंगः बैगनी


मूलांक 8
अंक राशिफल के अनुसार आपका पारिवारिक समय अभी अच्छा चल रहा है। आप उदार महसूस कर रहे हैं और दूसरों के साथ भोजन और अन्य सामान शेयर करने के लिए तैयार हैं।


शुभ अंकः 14
शुभ रंगः लाल


मूलांक 9
मूलांक 9 के अनुसार आज ऐसा समय है कि आपके नजदीकी किसी भी तरह से आपकी तवज्जो पाना चाहेंगे। सही राय चाहिए तो अपने परिवार के लोगों से मिलें। यही आपको अपने अनुभव से जीवन का सही ज्ञान दे सकते हैं।


शुभ अंकः 12
शुभ रंगः लेमन

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

No comments

Powered by Blogger.