Header Ads

Today Horoscope: व्यापार विस्तार के लिए कन्या राशि के लिए आज समय अनुकूल, मीन राशि के दोस्तों की वजह से बनेंगे काम

Today Horoscope, Daily Horoscope, aaj ka rashifal, wednesday horoscope, Budhwar ka rashifal: अगर आपके मन में भी यही ख्याल आ रहा है कि बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, तो पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम लाएं हैं आपके इस सवाल का जवाब... उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य तथा पंचांगकर्ता चंदन श्यामनारायण व्यास जी से बातचीत के आधार पर आप यहां जान सकते हैं आखिर कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन(Today Horoscope), जरूर पढ़ लें मेष से लेकर मीन तक का बुधवार का राशिफल...(Wednesday Horoscope)

 

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2023: 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि, नौ दिन तक भूलकर भी न करें ये गलतियां नाराज हो जाएंगी मां

मेष- अपनी छबि बनाए रखने के लिए प्रयास करते रहें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा घर-परिवार और अपने व्यवसाय में तालमेल स्थापित करेंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

वृषभ- सरकारी मामलों में परेशानी आ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। स्थितियों को समझें क्रोध में कार्य न बिगाड़ें। किसी अजनबी पर विश्वास करने से बचें। दोस्तों की मदद करना पड़ सकती है।

मिथुन- प्रभावशाली व्यक्तियों से संबंध खराब न करें। वाणी पर संयम रखें। विनम्र बनें। नकारात्मकता को हावी न होने दें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। दांपत्य जीवन सोहर्दपूर्ण बना रहेगा।

कर्क- वाहन सुख मिलने से आवागमन की परेशानी दूर होगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। आजीविका में वृृद्धि होगी। यात्रा के योग हैं जो, सुखद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग आगे बढऩे में मददगार होगा।

 

ये भी पढ़ें: Surya Gochar 2023: सूर्य गोचर, कल से इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, इनके जीवन में मचेगी उथल-पुथल

सिंह- व्यावसायिक समस्या का अंत होगा। जीवन में किसी अपने की कमी लगेगी। अपने व्यक्तिगत कार्यों को नजर अंदाज न करें। जीवनसाथी से संबंध में कटुता आ सकती है।

कन्या- समाजिक तथा राजनीतिक दायरा बढ़ेगा। आपकी लोकप्रियता बढऩे से विरोधी सक्रिय होंगे। उधार दिया पैसा समय पर न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। व्यवसाय विस्तार के लिए समय अनुकूल है।

तुला- अपने हुनर को दिखाने का समय है किसी विषय पर जानकारी प्राप्त करेंगे। घर-परिवार में उचित सम्मान न मिलने से दुखी रहेंगे। अपने निजी कार्यों में दूसरे की राय लेने से बचें।

वृश्चिक- अपनी आदतों को बदलें। कार्य स्थल पर अधिकारियों से विवाद होगा। अपने कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। अनजाने में हुई गलती का पछतावा होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे है।

 

धनु- अपनी जिम्मेदारी से विमुख न हों। चीजों को नजरअंंदाज न करें। समय पर प्रतिक्रिया करें। संतों के मार्गदर्शन में कार्य पूरे होंगे। व्यापार में बदलाव का मन है। हालांकि यह सपना पूरा होने में देर लगेगी।

मकर- कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बनेगी। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। आजीविका के लिए यात्रा करनी होगी।

कुंभ- दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। किसी के प्रति आकर्षित होंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।

मीन- अपने उद्देश्य को पूरा करेंगे। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। संभल कर कार्य करें। मकान-दुकान पर खर्च होगा। दोस्तों की मदद मिलने से कोई बड़ा काम हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Weekly Horoscope: इस सप्ताह मंगल, सूर्य और बुध का राशि परिवर्तन, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

No comments

Powered by Blogger.