Header Ads

Daily Horoscope: मेष राशि वाले जल्दबाजी न करें, मिथुन राशि वालों को होगा धन लाभ, यहां जानें आपकी राशि का हाल

Today Horoscope, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal, Friday Horoscope, Shukrwar ka Rashifal: आज शुक्रवार का दिन कुछ लोगों के लिए खुशियां लाने वाला साबित होगा, तो कुछ लोगों को आज संभलकर रहने की जरूरत पड़ेगी। अगर आपकी राशि है मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या तो पत्रिका.कॉम आपके लिए लाया है उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य तथा पंचांगकर्ता पं. चंदन श्यामनारायण व्यास से बातचीत के आधार पर आपका आज का राशिफल, इस लेख में आप जान सकते हैं कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन...

मेष- जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना से बचें। सावधानी रखें। व्यवसाय में आपके विरोधी परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।

वृषभ- नए लोगों से सम्पर्क लाभदायक रहेगा। यात्रा होगी। नेत्र पीड़ा रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की चिंता रहेगी। उन्नति होगी। लाभ होगा।

मिथुन- अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह लें। ज्यादा लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृहस्थ सुख मिलेगा। धनागम होगा।

कर्क- जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले निपटेंगे। तनाव, चिंता, भय और अस्वस्थता का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। हानि की आशंका है।

सिंह- विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। धनागम होगा।

कन्या- संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। समाज में आत्मसम्मान बढ़ेगा। चिंता व भय सताएंगे। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा होगी। मकान-दुकान बदलने के योग बन रहे हैं।

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

No comments

Powered by Blogger.