Header Ads

'बुरा न मानो, होली है'! बॉलीवुड के इन गानों में होली के दौरान बिना सहमति से छूने को दिया गया है बढ़ावा, घट चुकी हैं कई घटनाएं

Holi 2023: इस साल होली का त्योहार 8 मार्च को मनाया जा रहा है और 7 मार्च को छोटी होली मनाई जाएगी। पूरे देश में अभी से ही होली के त्योहारों की गूंज सुनाई दे रही है। रंगों का सबसे बड़े त्योहार के जश्न में हर कोई झूमना चाहता है। होली में कुछ ही दिन बाकी है, ऐसे में चारों ओर होली की तैयारी के साथ होली के गाने भी सुनाई देने लगे हैं। रंगों का त्योहार हो और बॉलीवुड सॉन्ग पर मस्ती ना हो तो ऐसा हो नहीं सकता। होलिका दहन की तैयारी से इस त्योहार की शुरुआत होती है और इसी समय से इससे जुड़ी बदमाशियां भी शुरू हो जाती हैं। मगर ये हुड़दंगई बॉलीवुड के गानों से ऐसे शब्द लेकर की जाती है, जिससे महिला और लड़कियों को परेशान किया जाने लगता है।

हमारे बीच तमाम लोग ऐसे हैं जो अपनी हरकतों से त्योहार का मजा किरकिरा कर देते हैं। ऐसे में महिलाओं और लड़कियों की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। हम में से ऐसे बहुत से लोग है जिन्हें बॉलीवुड गाने बजाने से ही होली की असली फीलिंग का मजा आता है। मगर आपने इन होली के गानों में से कुछ ऐसे गानों पर गौर किया है जो अश्लील और दोअर्थी होते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए लोग बदमाशी और जबरदस्ती पर उतर आते हैं।

अब अगर इन गानों को बजने से आप रोकते हैं तो आपको इनकी बत्तमीजी और गुंडागर्दी झेलने को तैयार रहना पड़ेगा। मगर क्या आपको पता है, जिन फिल्मों में ये गाने बनाए और फिल्माए गए हैं, उन्हें अगर आप गौर से देखेंगे तो इसमें आपको भी एक्ट्रेस के साथ जबरदस्ती रंग लगाना, उसे छेड़ना और पीछे पड़ने जैसे घटनाएं दिखाई देंगी। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड गानों के बारे में बताने जा रहे हैं।


1. रंग बरसे (सिलसिला)


इस गाने को अगर आप गौर से देखेंगे तो पाएंगे कि गाने में अमिताभ बच्चन का करिदार रेखा के किरदार को होली खेलने या डांस करने के लिए मजबूर करता नज़र आ रहा है। इस गाने के एक शॉट में, वह आदमियों के एक ग्रुप में खड़ी दिखाई देती है, जबकि वो उस पर रंग फेंकते हैं।



2. आज न छोड़ेंगे (कटी पतंग)


इस गाने के लिरिक्स पर गौर कीजिये :
"आज न छोड़ेंगे बस हमजोली
खेलेंगे हम होली
चाहे भीगे तेरी चुनरिया
चाहे भीगे रे चोली
खेलेंगे हम होली होली है...."
इस गाने में राजेश खन्ना फीमेल डांसर को उसकी सहमति के बगैर के छूते नज़र आ रहे हैं। वह उसे आदमियों के एक ग्रुप की तरफ धकेलने के लिए आगे बढ़ते हैं जो उसके साथ किसी रैगडॉल से कम बर्ताव नहीं करते।



3. सोनी सोनी (मोहब्बतें)


इस गाने में उदय चोपड़ा का कैरेक्टर शमिता शेट्टी के किरदार के साथ ज़ोर-जबरदस्ती कर रंग लगाता है। इसके इस गाने के लिरिक्स देखिये जरा : "जा कुड़िये! जो कर! पूरा बदन तेरा रंग दिया…" मतलब ज़बरदस्ती रंग लगाने के बाद एक ज़बरदस्त सा डायलॉग। इस गाने के बने लिरिक्स सिर्फ फिल्म में ही नहीं, रियल लाइफ में भी महिलाओं और लड़कियों के लिए अभिशाप की तरह हैं।

यह भी पढ़ें: होली पर रंगों से सौ फीट की दूरी बनाकर रखते हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स


4. डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली (वक़्त - द रेस अगेंस्ट टाइम)


पहले इस गाने के लिरिक्स को पर ध्यान दीजिए
''हो मेरे पीछे पीछे क्यूँ आये
मेरा जिया जिया क्यूँ धडकाए
जा रे जा don’t touch my choli
उफ़ ये होली हाय ये होली
उफ़ ये होली हाय ये होली''
किसी का पीछा करना और उसे टच करना इस गाने में जितनी आसानी से नॉर्मलाइज़ किया गया है, उसके साथ बहुत बड़ी दिक्क्त है। इस तरह का कल्चर और पार्टियों में बज रहे ये सॉन्ग बहुत सी चीज़ों को इनविटेशन देते हैं, क्या इस तरह की बातों को गानों में मज़ाक की तरह से दिखाया जाना वाकई में सिर्फ एक मजाक ही है?



5. बलम पिचकारी (ये जवानी है दीवानी)


इस गाने में नैना (दीपिका पादुकोण) पहले बनी (रणबीर कपूर) पर पानी फेंकती हैं और उसके बाद रणबीर उस पर रंग डालता है। इस 'मज़ेदार' नज़रिये के साथ समस्या यह है कि यह बगैर सहमति से टच करने को नॉर्मलाइज़ करता है। दरअसल, कई महिलाएं होली के दौरान बाहर जाने से इसलिए डरती हैं क्योंकि उन्हें छेड़छाड़ या चोट लगने का डर रहता है। पर अफ़सोस, बॉलीवुड उनके होली वाले इस डर और नतीजों से पूरी तरह से अनजान है।



6. गो पागल (जॉली LLB 2)


अगर इस फिल्म को ध्यान से देखें तो इसमें एक वकील अधिकारों की लड़ाई लड़ता है पर सहमति के अधिकार के लिए इसकी फीमेल लीड को अलग से लड़ाई लड़नी पड़ेगी। गाने के लिरिक्स से आप इस बात को अच्छे से समझ ही सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलिवुड के ये गाने कर देंगे होली की मस्ती को दोगुना


No comments

Powered by Blogger.