Header Ads

Aaj Ka Rashifal: इन्हें मिलेंगे आजीविका के नए स्रोत, तकनीक इनको दिलाएगी लाभ

मेष: आज का राशिफल 3 मार्च के अनुसार मेष राशि के जातक को अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने की जरूरत है। शुक्रवार को मेष राशि के जातक का कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, आज के दिन आपके मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृषभः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार आज तीन मार्च के दिन वृषभ राशि के जातक के नए व्यावसायिक अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा का योग बन रहा है। आपकी धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीक के प्रयोग से आपको लाभ का योग बन रहा है।

मिथुनः मिथुन राशिफल 5 मार्च के अनुसार आत्मविश्वास और अपने आत्म बल की मदद से मिथुन राशि के जातक को सफलता मिलेगी। इस दिन साझेदारी से आपको लाभ होगा। मानसिकता बदले और अच्छा सोचें तो कल्याण होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आपके लिए सपनों को साकार करने का समय आ गया है पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

ये भी पढ़ेंः Palmistry : हथेली पर बनीं ये रेखाएं बता देती हैं भविष्य में कौन सी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं आप

कर्कः कर्क राशिफल के अनुसार इस राशि का जातक इन दिनों मन ही मन किसी बात से परेशान हो सकता है, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें। आज के दिन आपके शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, पूर्व में किए निवेशो से लाभ होगा।


सिंहः सिंह राशि के जातक को अपने कार्यशेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने की जरूरत है। आपको गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना को हर किसी को नहीं बताना चाहिए। ऐसा करने से आपको नुकसान हो सकता है।


कन्याः कन्या राशिफल के अनुसार जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

No comments

Powered by Blogger.